फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या हांसदा एनकाउंटर: अर्जुन मुंडा बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से हुई हत्या

Wed, 20 Aug 2025 07:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: अर्जुन मुंडा ने कहा कि सूर्या हांसदा अवैध उत्खनन और भ्रष्टाचार का विरोध करते थे। उनका परिवार पारंपरिक आदिवासी व्यवस्था का अगुवा माना जाता है। सूर्या हांसदा अपने आंदोलनों और विचारों के कारण खनन माफियाओं की आंखों की किरकिरी बन गए थे, जिसके चलते उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
विज्ञापन
अर्जुन मुंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। भाजपा को राज्य सरकार को घेरने का बड़ा मुद्दा मिल गया है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय टीम की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल और अनीता सोरेन मौजूद रहे। समिति ने अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया है, जिसे जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंपा जाएगा।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि जांच टीम ललमटिया दौरे पर गई थी, जहां सूर्या हांसदा के परिजनों, स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध जनों से बातचीत की गई। सभी ने आशंका जताई है कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी है और यह दरअसल सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

विज्ञापन


पढ़ें; सितंबर तक पूरी हो जाएगी बालू घाटों की नीलामी, मुख्य सचिव ने दी जानकारी

अर्जुन मुंडा ने कहा कि सूर्या हांसदा अवैध उत्खनन और भ्रष्टाचार का विरोध करते थे। उनका परिवार पारंपरिक आदिवासी व्यवस्था का अगुवा माना जाता है। सूर्या हांसदा अपने आंदोलनों और विचारों के कारण खनन माफियाओं की आंखों की किरकिरी बन गए थे, जिसके चलते उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। जिस मामले में उनका एनकाउंटर दिखाया जा रहा है, उसमें वे नामजद भी नहीं थे।

उन्होंने आगे कहा कि सूर्या हांसदा गरीब बच्चों के मसीहा थे और सैकड़ों बच्चों की शिक्षा की चिंता करते थे। उनकी मौत से वे बच्चे खुद को अनाथ महसूस कर रहे हैं। भाजपा इस एनकाउंटर की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेगी और पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। आने वाले दिनों में पार्टी ठोस आंदोलन कार्यक्रम की घोषणा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें