फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधीर त्रिपाठी बने झारखंड के 21वें मुख्य सचिव, अमित खरे डेप्युटेशन पर दिल्ली गए

Thu, 01 Mar 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नए सीएस सुधीर त्रिपाठी निवर्तमान सीएस राजबाला वर्मा से पदभार ग्रहण करते हुए
विज्ञापन
झारखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर त्रिपाठी को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। राजबाला वर्मा के रिटायर होने के बाद बुधवार को त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण किया। त्रिपाठी झारखंड के 21वें मुख्य सचिव हैं। इससे पहले वह झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य सचिव के तौर पर तैनात थे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने विकास आयुक्त अमित खरे को केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर जाने की इजाजत देते हुए उनका अनापत्ति प्रमाण पत्र भी केंद्र को भेज दिया है। खरे ने केंद्र सरकार में सचिव के रूप में सूचीबद्ध होने के बाद झारखंड सरकार से प्रतिनियुक्ति की अनुमति मांगी थी। इसके संबंध में उनका आवेदन राज्य सरकार के पास विचाराधीन था। 

कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे का तबादला स्वास्थ्य विभाग में कर दिया गया है। गृह सचिव एसकेजी राहटे को कार्मिक प्रशासनिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन


पदभार ग्रहण के बाद मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि, 'राज्य सरकार तीन साल से हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है, और वे उसे और आगे बढ़ाएंगे। विकास और कानून व्यवस्था को पहले से और बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। हमारी कोशिश होगी कि कानून व्यवस्था ऐसी हो ताकि हर नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस करे।' 

पत्थलगड़ी मसले पर मुख्य सचिव ने कहा कि, 'मैंने इसका अध्ययन नहीं किया है। लेकिन मूल सैद्धांतिक बात यह है कि वहां के लोग हमसे कुछ कहना चाहते हैं। पूरा मूवमेंट हमें कुछ संदेश देने की कोशिश कर रहा है। हमें संवेदना से सुनना चाहिए। रुठी हुई खामोशी एक शोर करती हुई शिकायत से कभी-कभी ज्यादा परेशानी का सबब बनती है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें