फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल से रोका तो महिला टीचर से की शर्मनाक हरकत

Tue, 06 Aug 2013 01:28 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां गलत काम के लिए रोकने पर स्टूडेंट्स ने महिला टीचर से बदतमीजी कर दी।
विज्ञापन


घटना है रांची विश्वविद्यालय की, जहां एमबीए फोर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थियों ने नकल से रोक रही टीचर को धमकी दी। सिर्फ इतना ही नहीं महिला टीचरों पर अभद्र टिप्पणियां की।

सीटी बजाते हुए यहां तक कहा कि हमारे काम में बाधा डालने की कोशिश नहीं करें, नहीं तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। वहीं पुरुष शिक्षकों को भी अपशब्द कहे।

परीक्षा समाप्त होने के बाद भी छात्रों का उत्पात जारी रहा। गार्डिंग कर रहे टीचर्स को भी माफी मांगने के लिए परीक्षार्थियों ने विवश कर दिया। परीक्षा देने आए स्टूडेंट के व्यवहार से शिक्षक दहशत में थे, क्योंकि ऐसा वाकया पहली बार हुआ था।
विज्ञापन


मारवाड़ी कॉलेज सेंटर पर सोमवार को एमबीए फोर्थ सेमेस्टर के 264 स्टूडेंट्स की परीक्षा थी। एग्जाम पांच कक्षाओं में चल रहा था। मीडिया प्रभारी डॉ. महेश्वर सारंगी ने बताया कि परीक्षा संचालन के लिए 12 शिक्षक प्रतिनियुक्त किए गए थे। इनमें पांच महिलाएं थीं।

'वीसी के साथ उठना-बैठना है मेरा'
परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षकों ने प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह को घटना की जानकारी दी। रुंधे गले से बताया कि परीक्षार्थियों ने गार्डिंग कर रहे शिक्षकों से कहा कि हमारा आप कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते हैं, क्योंकि वीसी के साथ हमारा उठना-बैठना है। महिला टीचर्स ने बताया कि परीक्षार्थियों ने नकल से रोकने पर जो व्यवहार किया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। परीक्षार्थी कभी सीटी बजाते थे, तो कभी अभद्र टिप्पणी करते थे। तीन घंटे में कई बार अपमानित होना पड़ा।

'आरयू के वीसी डॉ. एलएन भगत को मैंने घटना की विस्तृत जानकारी दे दी है। उनके जवाब से मैं स्तब्ध हूं। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज की समस्या है। इससे कॉलेज स्तर पर ही निपटें। वीसी के कहने पर ही मैंने रजिस्ट्रार से बात की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मैं वीसी से बात करूंगा। कॉलेज को प्रोटेक्ट करना विवि का दायित्व है।'
विज्ञापन

-डॉ. रणजीत सिंह, प्राचार्य, मारवाड़ी कॉलेज

मैंने भी काफी समय तक विभिन्न कॉलेजों में प्राचार्य के पद कार्य किया है। लेकिन कभी भी विवि को शिकायत का मौका नहीं दिया। कॉलेज स्तर पर ही सभी समस्याओं को निष्पादित किया था। मैं कहां-कहां देखूंगा, आप ही बताइए। इस संबंध में आप मारवाड़ी कॉलेज के प्रिंसिपल से ही बात करें लें, क्योंकि यह कॉलेज की समस्या है।
-डॉ. एलएन भगत, वीसी, रांची विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें