बुधवार रात जिस वक्त धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे ओडीआई मैच में व्यस्त थे उसी वक्त रांची स्थित उनके घर पर कुछ मनचलों ने पत्थरबाजी की।
जिस वक्त यह घटना घटी धोनी के घर पर कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक यह वारदात बुधवार रात 9:30 बजे के आसपास की है।
घर के सारे सदस्य स्टेडियम में थे। घर पर हुई पत्थरबाजी से कांच की कुछ खिड़कियां टूटी और कुछ ही देर में यह बात सबके पास पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक धोनी के घर वालों ने इस बात से साफ इनकार किया है कि इस घटना का कोई संबंध मैच के रिजल्ट से है।
धोनी के परिवार वालों का कहना है कि यह पांचवी बार है जब इस तरह की कोई घटना हुई है। हम जब तक सीसीटीवी का फुटेज नहीं देख लेते किसी पर आंख मूंद कर आरोप नहीं लगाएंगे।