फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के लिए भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग

Mon, 03 Mar 2014 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग जोर पकड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर झारखंड भी पीछे नहीं है। यहां भी विपक्षी दल झारखंड के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी मांग को लेकर रविवार को बंद रखा गया। इस बंद से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक ने ये बंद बुलाया था। बंद समर्थकों ने रेल रोकीं और सड़क मार्ग को भी जाम कर दिया।

इन पार्टियों के सैंकडों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई लेकिन कई जगहों पर झड़प ज़रूर हुईं।

बिहार के बाद झारखंड भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए आने वाले दिनों में ये मांग और जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें