झारखंड के रांची में नामकुम थाना क्षेत्र के चाय बागान में रहने वाले प्रेम कुमार ने अपनी ही प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कर दीं।
इस मामले में युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि युवती के साथ उसके प्रेम संबंध थे। युवती की शादी तय हो गई तो उसने प्रेम से बातचीत करना बंद कर दिया।
प्रेम और युवती का फोटो पहले से उसके पास था। नाराज प्रेमी ने युवती की तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कर दीं। जैसे ही युवती की तस्वीरें अपलोड हुई तो उसके दोस्त उसे फोन करने लगे।
युवती को अगवा कर दो महीने किया रेपयुवती को जैसे ही पूरी बात समझ आई उसने पुलिस में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पूछताछ के लिए जैसे ही प्रेम को बुलाया प्रेमिका ने चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी।
पुलिस ने दोनों का बीच बचाव किया और दोनों पक्षों की बात सुनी। पुलिस ने प्रेम से सारे फोटो लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।