फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः डायन का खौफ, छह को मौत के घाट उतारा

Sat, 16 May 2015 12:53 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में जादू-टोना और अंधविश्वास लोगों की जान ले रहा है। इन इलाकों में जादू-टोना के संदेह के चलते खौफ पैदा हो गया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों में जादू-टोना के अंधविश्वास के शक के चलते छह लोगों को मार दिया है। इन लोगों की हत्या इसलिए की गई कि गांव वालों को इन पर डायन होने का शक था। मारे गए इन छह लोंगो में चार महिलाएं भी हैं जिन्हें भी इसी संदेह के चलते मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

डायन का खौफ और हत्या

जानकारी के मुताबिक झारखंड के अलग-अलग नक्सल प्रभावित इलाके सिमडेगा, गुमला और पलामू में बीते एक सप्ताह में छह लोगों को जादू-टोना के संदेह में मार डाला गया है।

सूत्रों के मुताबिक हत्या की इन वारदातों को गांव वालों ने ही अंजाम दिया है। बताया गया कि इन  छह लोगों की हत्या करने के बाद पुलिस के डर से शवों को जंगलों में ठिकाने भी लगा दिया है।

बताया गया कि झारखंड गुमला के कोंडकेरा गांव के एक बजुर्ग दंपत्ति को भी मार डाला गया। आरोप है कि इन्हें भी डायन बताकर लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन

पंचायत ने सुनाया मौत का फरमान

जादू-टोना के शक के चलते झारखंड के अत्यंत नक्सल प्रभावित इलाके सिमडेगा कोलबिरा की रतनी देवी और विमला देवी दो महिलाओं को पंचायत ने मार डालने का फरमान सुनाया।

आरोप है कि पंचायत के फरमान के बाद गांव वालों ने दोनों बुजुर्ग महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया। उधर पुलिस अलग-अलग गांवों में हुई इन हत्याओं के मामले में तफ्तीश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें