फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सिमडेगा में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Sat, 07 Nov 2026 08:21 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के सिमडेगा में कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित देवनदी पुल पर बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार एक युवक पुल से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लचरागढ़ स्थित देवनदी पुल पर शनिवार शाम एक बोलेरो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बानो की तरफ से लचरागढ़ जा रही बोलेरो ने विपरीत दिशा से आ रही डोमिनार बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जोरदार टक्कर से पुल के नीचे गिरा युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा शनिवार शाम लगभग पांच बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार एक युवक उछलकर देवनदी पुल से सीधे नीचे जा गिरा। वहीं टक्कर के प्रभाव से एक अन्य युवक का पैर कटकर पुल के नीचे जा गिरा। तीसरे युवक की भी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। भीषण टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक तुरंत घटनास्थल पर एकत्र हो गए और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें- बिहार: दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान और पुलिस कार्रवाई
हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों में से एक की पहचान सिजांग निवासी दयानंद सिंह के रूप में की गई है। अन्य दो युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों की मदद से उनकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बानो थाना और कोलेबिरा थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें