फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाने वाले डॉक्टर को दान दी 1 करोड़ की जमीन

Mon, 12 May 2014 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के सिमडेगा जिले में एक किसान ने उसकी जान बचाने वाले डॉक्टर को करीब एक करोड़ रुपए की जमीन दान में दे दी।
विज्ञापन


इस 12 एकड़ जमीन पर अब जल्द ही न्यूरो सर्जरी का अस्पताल बनाया जाएगा।

दान देने वाले किसान जोहन कुल्लू की पत्नी रोशनी का कहना है कि अगर डॉक्टर मुखी नहीं होते तो शायद उनकी पति की जान बच पाती। इसीलिए वे अपनी जमीन पर अस्पताल बनवाना चाहती हैं।

वो चाहती हैं कि जैसी मुसीबत उनकी पति ने झेली वैसी किसी और मरीज को न झेलनी पड़े।

क्या हुआ था किसान को जानकारी के अनुसार 2010 में कुल्लू बस की छत पर सफर कर रहा था। अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे सर के बल जमीन पर गिर पड़े।

इस हादसे में कुल्लू के सर का दाहिना हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था।

परिवार के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि इलाज कर सकें। लेकिन ओड़िसा के राउसकेला के आईजीएच अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज कर कुल्लू की जान बचा ली।

इस दर्दनाक हादसे के बाद भी जान बचने पर डॉक्टरों को शुक्रिया अदा के रूप में कुल्लू ने अपनी 12 एकड़ जमीन दान में दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें