फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shibu Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर, फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Sat, 02 Aug 2025 03:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

81 वर्षीय शिबू लंबे समय से अस्पताल में नियमित रूप से इलाज करा रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 जून को अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने पर कहा था, 'उन्हें हाल ही में यहाँ भर्ती कराया गया था, इसलिए हम उनसे मिलने आए थे। उनकी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जा रही है।'
विज्ञापन
शिबू सोरेन (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वे एक महीने से ज्यादा समय से राष्ट्रीय राजधानी के श्री गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


इस बीच सूत्रों ने बताया कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वे इस समय हवाई अड्डे पर हैं और उनके जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है।

81 वर्षीय शिबू लंबे समय से अस्पताल में नियमित रूप से इलाज करा रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 जून को अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने पर कहा था, 'उन्हें हाल ही में यहाँ भर्ती कराया गया था, इसलिए हम उनसे मिलने आए थे। उनकी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जा रही है।' शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हैं और उन्हें पार्टी के संस्थापक संरक्षक के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें