फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : नौ पुरुषों का किया जबरन मुंडन, सात महिलाओं के काटे नाखून, छह हिरासत में

Mon, 27 May 2019 07:33 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड पुलिस ने नौ पुरुषों का जबरन मुंडन और सात महिलाओं के नाखून काटने का मामला सामने आने पर छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले के छोटा कृष्णपुर गांव में एक ग्रामीण के निधन के बाद पीड़ितों पर सामूहिक रिवाज निभाने का दबाव डाला गया, जिससे इन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि, एक पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उन पर ‘काला जादू’ करने का आरोप लगाकर बाल-नाखून काट दिए। 23 मई को हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार को आरोपियों को पकड़ा। 

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि एक ग्रामीण की मौत के बाद स्थानीय निवासियों ने हिंदू रिवाज के हिसाब से मुंडन कराया लेकिन 12 परिवारों के 16 पुरुष और महिलाओं ने इससे इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित लोग ‘गुरु मां’ की आराधना करते हैं। वे हिंदू रिवाज का पालन नहीं करते और न ही मंदिर जाते हैं। पीड़ितों के इनकार के बाद ग्रामीणों ने सभा की। इसके बाद पुरुषों का जबरन मुंडन किया गया और महिलाओं के नाखून काट दिए।

हालांकि, सुशीलो महतो नामक पीड़ित का कहना है कि ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीणों ने काला जादू करने का आरोप लगाकर उनसे यह दुर्व्यवहार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम प्रधान समेत हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। घटना के बाद पीड़ितों ने घर छोड़कर ‘अंध विश्वास उन्मूलन केंद्र ’ में शरण ली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें