झारखंड के रांची में बच्चों के इलाज के लिए बनाया कोविड वार्ड
- फोटो : ANI
देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी थमने लगी है लेकिन स्वास्थ्य जानकारों ने पहले ही कोविड की तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर दी है। तीसरी लहर की दस्तक को देखते हुए झारखंड ने पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। ऐसी खबरें हैं कि तीसरी लहर के दौरान बच्चों पर संक्रमण का ज्यादा असर रहेगा, ऐसे में राज्य सरकार ने रांची जिला अस्पताल में बच्चों के लिए अलग से 20 बिस्तरों वाला एक कोविड वॉर्ड तैयार कर दिया है।
एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इस उम्मीद में कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान छोटे बच्चों पर वायरस का ज्यादा असर पड़ेगा, इसलिए हमने 20 बेड वाले बाल चिकित्सक आईसीयू बेड की स्थापना की है।