फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: तीसरी लहर के लिए तैयार राज्य, रांची के जिला अस्पताल में बना बच्चों के लिए अलग कोविड वॉर्ड

Sat, 26 Jun 2021 10:13 AM IST
Tanuja Yadav एएनआई, रांची

सार

रांची के जिला अस्पताल में प्रशासन ने पहले से ही कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियां कर ली हैं। तीसरी लहर की चेतावनी के मद्देनजर जिला अस्पताल में संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए अलग से 20 बेड वाला कोविड वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन
झारखंड के रांची में बच्चों के इलाज के लिए बनाया कोविड वार्ड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी थमने लगी है लेकिन स्वास्थ्य जानकारों ने पहले ही कोविड की तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर दी है। तीसरी लहर की दस्तक को देखते हुए झारखंड ने पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। ऐसी खबरें हैं कि तीसरी लहर के दौरान बच्चों पर संक्रमण का ज्यादा असर रहेगा, ऐसे में राज्य सरकार ने रांची जिला अस्पताल में बच्चों के लिए अलग से 20 बिस्तरों वाला एक कोविड वॉर्ड तैयार कर दिया है। 

विज्ञापन




एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इस उम्मीद में कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान छोटे बच्चों पर वायरस का ज्यादा असर पड़ेगा, इसलिए हमने 20 बेड वाले बाल चिकित्सक आईसीयू बेड की स्थापना की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें