फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में ढेर किए चार नक्सली, दो घायल

Tue, 29 Jan 2019 12:46 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
घायल नक्सली को ले जाते सुरक्षाबल - फोटो : ANI

झारखंड के खूंटी जिले में एक सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चार कट्टर नक्सलियों को मार गिराया जबकि मुठभेड़ में दो अन्य नक्सली घायल हो गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक सूचना के आधार पर कल शाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा 209 बटालियन एवं खूंटी पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र में नक्सलियों के ठिकाने की घेराबंदी कर दी और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। 



इसके बाद मंगलवार तड़के हुए हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार कट्टर नक्सलियों को मार गिराया जबकि दो अन्य नक्सली घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं और उनकी पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के खिलाफ यह बड़ी सफलता है। 

सुरक्षाबल फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ खूंटी-चाईबासा सीमा पर हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को तीन नक्सलियों के शव मिले जबकि एक अन्य शव सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला। विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के अपने उद्घाटन भाषण में भी राज्यपाल ने राज्य को नक्सल मुक्त करने की बात कही थी।


खूंटी के एसपी आलेक ने कहा, 'लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य आज सुबह हुई मुठभेड़ में मारे गए। दो नक्सली गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिला है।'
विज्ञापन



Next
AU ऐप में पढ़ें