Save Constitution Rally in Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल के बीच मंगलवार को राजधानी रांची के एक होटल में औपचारिक मुलाकात हुई। इस मौके पर उनके बीच देश/राज्य के वर्तमान परिदृश्य में विभिन्न विषयों एवं पहलुओं पर चर्चा हुई।
झारखंड में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए। संविधान बचाओ रैली में भाग लेने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन मौजूद रहीं। पहलगाम के मुद्दे सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
झारखंड सरकार में सतारूढ़ दल कांग्रेस पार्टी के द्वारा राजधानी रांची में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दरअसल, कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राजधानी रांची में भी संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया।
मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जमकर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, कार्यक्रम के बाद राजधानी रांची के एक होटल में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उन्होंने मुलाकात किया। बताया जा रहा है कि कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर चर्चा हुई। साथ ही साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वीडन दौरे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी राय रखी। मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मौजूद रहीं।