फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: धनबाद में सड़क हादसा, दो व्यवसायी पुत्रों की दर्दनाक मौत, शहर में शोक की लहर

Sat, 05 Jul 2025 09:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धनबाद

सार

धनबाद के राजगंज इलाके में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो व्यवसायियों के इकलौते बेटे साहिल कृष्णानी और अनमोल सिंह  की मौत हो गई। दोनों युवक कोलकाता से पढ़ाई कर शुक्रवार को ही धनबाद लौटे थे और मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनबाद में शनिवार सुबह धनबाद जिले के राजगंज इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में शहर के दो प्रमुख व्यवसायियों के इकलौते पुत्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान साहिल कृष्णानी और अनमोल सिंह के रूप में हुई है। घटना की खबर से व्यवसायिक जगत और शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


साहिल कृष्णानी, धनबाद के प्रतिष्ठित रेमेंड्स शोरूम के मालिक विशाल कृष्णानी का इकलौता बेटा था, वहीं अनमोल सिंह मोटर पार्ट्स के व्यवसायी हर्दियाल सिंह का पुत्र था। दोनों युवक कोलकाता में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे और शुक्रवार को ही धनबाद लौटे थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह दोनों युवक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी राजगंज के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा से मिलीं कृषि मंत्री नेहा तिर्की, स्वास्थ्य की जानकारी ली
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। अस्पताल में शुभचिंतकों और धनबाद के कई व्यवसायियों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार, यह हादसा अचानक हुआ और दोनों युवक स्वस्थ और ऊर्जावान थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। धनबाद में इस हादसे को लेकर शोक का माहौल है, और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने युवकों को श्रद्धांजलि दी है।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें