फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक फिर बिगड़ी लालू यादव की तबीयत, बढ़ा ब्लड शुगर का लेवल

Fri, 16 Nov 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू ने आज सुबह डॉक्टरों से बेचैनी, चक्कर आने और सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके  बाद बाहर से तुरंत स्पेशल डॉक्टरों की टीम को उनके इलाज के लिए बुलाया गया है। उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल कुछ बढ़ गया है। बता दें कि अभी तक उनका इलाज राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के पेइंग वार्ड में चल रहा था। 

डॉक्टर्स का कहना है कि लालू शुगर और इन्फेक्शन के साथ साथ कई अन्य बिमारियों से जूझ रहे हैं। जिसकी वजह से उनका शरीर बिमारियों से लड़ने में साथ नहीं दे रहा है। अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। ब्लड शुगर लेवल बढ़कर 190 पर पहुंचा गया है। इसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टरों ने उन्हें दो तरह के एंटीबायोटिक्स देना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद थे। उन्हें इलाज के लिए रांची हाईकोर्ट से 6 हफ्तों की अंतरिम जमानत मिली है। 16 मई को लालू के बेल बॉन्ड की प्रक्रिया को पूरा किया गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें किडनी स्टोन, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें