फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमशेदपुर में 25 प्रदेशों और 11 देशों की जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का सम्मलेन जारी

Fri, 16 Nov 2018 03:43 PM IST
भाषा, जमशेदपुर
विज्ञापन
जनजातीय सम्मेलन
विज्ञापन
झारखंड के जमशेदपुर में पांच दिन तक चलने वाले जनजातीय सम्मेलन (ट्राइबल कॉन्क्लेव) में देश के 25 प्रदेशों और 11 देशों की जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है।
विज्ञापन


सम्मेलन का उद्घाटन बृहस्पतिवार को किया गया। इसमें जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया है जिसमें कला, हस्तशिल्प, खानपान, दवाओं और संगीत पर जोर दिया गया है। ‘संवाद’ नाम के सम्मेलन में शामिल हो रहे 230 प्रतिभागियों द्वारा हस्तशिल्प, अलहदा पाक विधाएं और पारंपरिक उपचार की तकनीकों को प्रदर्शित किया जा रहा है। 

सम्मेलन के आयोजक टाटा स्टील ने बताया कि इस सम्मेलन में 33 अंतराष्ट्रीय अतिथि भाग ले रहे हैं जबकि करीब 400 प्रतिभागी इस कार्यक्रम में अपनी सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति देने वाली विभिन्न मंडलियों का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


कंपनी के प्रवक्ता सौरव रॉय ने बताया कि ‘संवाद’ के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय के नेताओं और सदस्यों को देश के भीतर एवं बाहर विकास की चुनौतियों पर अपने विचार तथा दृष्टिकोण साझा करने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के पांचवें संस्करण में 1700 जनजातीय लोग भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें