फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा बाप, अपनी ही बेटी से किया रेप

Fri, 25 Oct 2013 02:46 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन तक अस्पताल में जूझने के बाद बेटी की मौत हो गई। मामला जमशेदपुर जिले का है।
विज्ञापन


मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने दर्ज कराई है। पीड़िता की मां के मुताबिक, उसके पति ने ही उसकी बेटी का दुष्कर्म किया। मामले में उसने अपने सास-ससुर और दो अन्य को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म की शिकार लड़की टेल्को, ज्योतिनगर में रहती थी।

वह सातवीं की छात्रा थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पिंटू सिंह, उसके पिता और मां को गिरफ्तार किया।

आरोपी के दो साथी अभी फरार हैं। छात्रा की मां सोनी सिंह के मुताबिक, पिंटू उसकी बच्ची का सौतेला पिता है। पहले पति की मौत के बाद उसने पिंटू से शादी की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें