झारखंड के रांची में एक महिला पुलिस कर्मी के पति पर नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने बलात्कार की बात स्वीकार भी कर ली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कई साल से आरोपी के धर काम कर रही थी। 9 अप्रैल को आरोपी की पत्नी चुनाव ड्यूटी के कारण बाहर गई हुई थी।उसी रात आरोपी ने नाबालिग से बलात्कार किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी खुद पीड़िता को उसके घर छोड़ कर आया और किसी को इस बारे में न बताने की धमकी दी।घर पहुंचकर पीड़िता ने अपनी मौसी को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।