झारखंड के सराईकेला में 50 साल के दुष्कर्म के एक आरोपी को गांव के लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। आरोपी पर गांव की एक महिला से बलात्कार करने का आरोप है। उसने एक और व्यक्ति के साथ मिलकर महिला की बेटी से गैंगरेप करने की भी कोशिश की थी।
जीन्यूज में छपी खबर के अनुसार आरोपी राधा मोहन मुंडा और एक अन्य वक्ति ने 35 साल की एक महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप करने की कोशिश की।
लेकिन गांववालों को इस घटना की भनक लगी और उन्होंने पीड़िता को बचा लिया। इसके बाद मामले को सुलझाने के और आरोपी को सजा दिलाने के लिए पंचायत बुलाई गई।