फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों ने किया नाबालिग से गैंगरेप

Fri, 13 Jun 2014 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के रांची से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने 20 मई को एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया था। इस मामले में दो लोग अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक की उमर सिर्फ 13 साल है। उसके अलावा अनूप कुजूर(18), झूलन नायक(18), और बजरंग नायक(18) को गिरफ्तार किया गया है।

क्या था मामला?

जानकारी के अनुसार रांची में हो रही एक शादी में आए इन सारे आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया था। पीड़िता भी इसी शादी में आई हुई थी।

शादी के बाद जब लड़की के परिवार वाले सो गए तो इन सारे आरोपियों ने लड़की को अगवा किया और उससे गैंगेरप किया।

आरोपियों ने परिवार के लोगों को धमकी दी जिसकी वजह से उन्होंने पुलिस में मामले की रिपोर्ट नहीं लिखाई। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद परिवार वालों ने हिम्मत दिखाई और 30 मई को पुलिस में रिपोर्ट लिखाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता नौंवी की छात्रा है और उसके पिता मजदूरी करते हैँ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें