फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले में युवक ने पुल से लगाई छलांग, स्वर्णरेखा नदी से शव बरामद

Mon, 16 Feb 2026 04:37 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले में एक युवक ने स्वर्णरेखा नदी में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।   
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने पुल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सोमवार को पुल से एक स्कूटी सवार युवक ने नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव 
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तमोलिया निवासी वरुण के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मतक काले रंग की स्कूटी से पुल पर पहुंचा था। उसने पुल पर स्कूटी खड़ी की और अचानक स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला। 

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर शिव बारात में घुसी बेकाबू थार, निलंबित अंचल अधिकारी चला रहे थे कार
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बेहाल 
घटना की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही पुलिस इस मामले में कुछ बता पाएगी। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें