फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जमशेदपुर में वेज रोल खाने को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत; तीन घायल

Wed, 21 Oct 2026 05:57 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जमशेदपुर के आदित्यपुर में महानवमी की देर रात वेज रोल खाने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने फास्ट फूड दुकान के संचालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की पूछताछ करती हुई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमशेदपुर के आदित्यपुर में महानवमी की देर रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आयडा गेट स्थित खाऊ गली में वेज रोल खाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, मानगो निवासी शेखर तिर्की शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में लाइटिंग का काम करने आया था। मंगलवार देर रात करीब एक बजे वह अपने साथी गोलू के साथ आयडा गेट स्थित खाऊ गली में वेज रोल खाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वेज रोल के ऑर्डर को लेकर दुकान संचालक से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

विवाद की जानकारी मिलने के बाद पूजा समिति के सदस्य सन्नी भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे सागर झा और अरुण पांडेय भी हमले की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में गंभीर रूप से घायल शेखर तिर्की की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का आरोप, कीटनाशक का जहरीला इंजेक्शन देकर मार डाला; पत्नी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने फास्ट फूड दुकान के संचालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और चाकूबाजी में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें