फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जेपीएसी परीक्षा गड़बड़ी जांच में खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार; अभय तिवारी के होटल से खुलेगा राज

Sun, 26 Jul 2026 02:59 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच में सीआईडी को लगातार नए सुराग मिल रहे हैं। शनिवार को सीआईडी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें जेपीएससी का एक कर्मचारी और मुख्य आरोपी अभय तिवारी का करीबी सहयोगी शामिल है।
विज्ञापन
जेपीएससी कार्यालय फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले की परतें भी खुलती जा रही हैं। सीआईडी ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जेपीएससी का एक कर्मचारी और मुख्य आरोपी अभय तिवारी का करीबी सहयोगी शामिल बताया जा रहा है। दोनों से पूछताछ में जांच टीम को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
विज्ञापन


सीआईडी का ध्यान खींचा
जांच में अभय तिवारी के होटल कनेक्शन ने भी सीआईडी का ध्यान खींचा है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में अभय तिवारी ने रांची के स्टेशन रोड स्थित एक होटल को करीब 11 महीने के लिए लीज पर लिया था। अब सीआईडी यह पता लगाने में जुटी है कि होटल को इतने लंबे समय के लिए लीज पर लेने का उद्देश्य क्या था और उस दौरान वहां किन-किन लोगों की आवाजाही होती थी।

अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई
जांच एजेंसी होटल के लीज दस्तावेज, रजिस्टर, भुगतान रिकॉर्ड, बिल और वहां ठहरने वाले लोगों का ब्योरा खंगाल रही है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं होटल का इस्तेमाल प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों की बैठकों या किसी संदिग्ध गतिविधि के लिए तो नहीं किया जाता था। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई थीं
सीआईडी सूत्रों के अनुसार, पहले गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई थीं। इन्हीं सुरागों के आधार पर शनिवार को दो और गिरफ्तारियां की गईं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि जांच अब केवल कुछ आरोपियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कथित परीक्षा गड़बड़ी के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

 ये भी पढ़ें-  Jharkhand: JPSC परीक्षा घोटाले में CID का शिकंजा, TDPL के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे
विज्ञापन


जेपीएससी मामले का असर भर्ती परीक्षाओं पर भी पड़ा है। कई परीक्षाएं स्थगित हो चुकी हैं और अभ्यर्थी नई परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सीआईडी की लगातार बढ़ती कार्रवाई ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें