फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi: श्यामा प्रसाद की जयंती पर BJP प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि, नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

Mon, 06 Jul 2026 08:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 60 लोगों की आंखों की जांच की गई। नेताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान और विचारों को याद किया।
विज्ञापन
माल्यापर्ण करते नेतागण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् और 'एक देश, एक संविधान' के प्रबल समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के तहत सामाजिक सरोकार निभाते हुए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। एएसजी नेत्र अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रियाज और उनकी टीम के सदस्य अभिषेक कुमार तथा रूपेश कुमार ने शिविर में आए 60 लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

विज्ञापन


पढे़ं:  खेलगांव शूटिंग रेंज पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

अपने संबोधन में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की उनकी परिकल्पना आज भी देश के विकास का मार्गदर्शन कर रही है। उनके द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ का बीज आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का स्वरूप ले चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा डॉ. मुखर्जी के संकल्पों और सपनों के अनुरूप भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, हेमंत दास, परमा सिंह, सीमा सिंह, रमेश सिंह, राहुल अवस्थी, संजय चौधरी, अनिल सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें