फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: ओझा-गुनी के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या; गांव में दहशत

Sun, 01 Feb 2026 08:40 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पलामू

सार

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास और ओझा-गुनी के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ओझा-गुनी और डायन-बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज पांकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मृतकों की पहचान विजय भुईया, उनकी पत्नी कलिया देवी और 17 वर्षीय पुत्र छोटू भुईया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही महेशी भुईया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के पुत्र प्रमोद भुईया और रविन्द्र भुईया ने गांव के कुछ लोगों पर ओझा-गुनी और डायन-बिसाही कराने का आरोप लगाया। इसी आरोप को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनती चली गई, जो अंततः हिंसक घटना में बदल गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और फिर धारदार हथियारों से हमला कर तीनों की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

संदिग्ध आरोपियों की तलाश की जा रही

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और संदिग्ध आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- रांची में बनेगा 500 बेड का मेंटल हॉस्पिटल: 'हमने एम्स मांगा था, मिला पागलखाना', बोले स्वास्थ्य मंत्री इरफान

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

विज्ञापन

घटना के बाद कुसड़ी गांव में भय और दहशत का माहौल है। कई परिवार अपने घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने तथा गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही, अंधविश्वास जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाने की भी जरूरत जताई गई है।

प्रशासन ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें