फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड में आज घोषित हो सकती है नगर निकाय चुनाव की तिथि, दोपहर दो बजे चुनाव आयोग की PC

Tue, 27 Jan 2026 12:27 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Municipal Elections in Jharkhand: झारखंड में चार वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव की तिथि आज घोषित हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। 48 निकायों में चुनाव प्रस्तावित हैं। तिथि घोषित होते ही आचार संहिता लागू होगी।

विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त अलका तिवारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में बीते चार वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव को लेकर आज स्थिति स्पष्ट हो सकती है। लंबे इंतजार के बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तिथि की घोषणा करने जा रहा है। मंगलवार को दोपहर दो बजे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें नगर निकाय चुनाव के कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा किए जाने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी और चुनाव से संबंधित सभी अहम जानकारियां साझा करेंगी। चुनाव की तिथि घोषित होते ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके साथ ही राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की गतिविधियां आयोग के दायरे में आ जाएंगी। नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोग ने पहले ही सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। गजट प्रकाशन का कार्य समाप्त हो चुका है और अब केवल चुनाव की अधिसूचना जारी किया जाना बाकी है। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसके बाद प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर सकेंगे। नामांकन, स्क्रूटनी, नाम वापसी और मतदान की तिथियों की भी आज घोषणा की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर से अपहृत उद्योगपति पुत्र कैरव गांधी बरामद, 14 दिन बाद सकुशल घर लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन


48 नगर निकायों में चुनाव प्रस्तावित
झारखंड में इस बार कुल 48 नगर निकायों में चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। पिछले कई वर्षों से नगर निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अभाव में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कार्य संचालित हो रहा है। ऐसे में चुनाव की घोषणा को स्थानीय लोकतंत्र के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित होते ही राज्य की सियासत में भी हलचल तेज होने की उम्मीद है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट जाएंगे। वहीं, जनता को भी एक बार फिर अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलेगा, जिससे शहरी विकास की गति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें