फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: एसएसबी जवान ने कथित तौर पर खुद को मारी गोली, मौत के बाद खड़े हो रहे कई तरह के सवाल; सच क्या?

Wed, 18 Mar 2026 12:17 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ चतरा

सार

चतरा में एसएसबी के एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और एसएसबी जांच में जुटी है, जबकि मामले को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक जवान प्रह्लाद सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चतरा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार देर रात सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित शिला पिकेट की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35वीं बटालियन में तैनात जवान प्रह्लाद सिंह (निवासी देवघर) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही चतरा के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी के कमांडेंट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

एक महीने पहले ही छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आया था जवान

विज्ञापन

बुधवार सुबह जब शव अस्पताल लाया गया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के भाई रोहित कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे उनकी प्रह्लाद से आखिरी बार बात हुई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वे क्रिकेट खेलने जा रहे हैं और उसके बाद प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। रात में एसएसबी मुख्यालय से फोन आया कि उन्हें गोली लगी है।

बताया जा रहा है कि प्रह्लाद सिंह की नौकरी वर्ष 2017 में लगी थी और 2018 में उनकी शादी हुई थी। उनके पीछे पत्नी और एक छोटी बच्ची है। वे एक महीने पहले ही छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आए थे।

ये भी पढ़ें- इंदौर आग हादसा: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग बनी मौत का कारण, पास रखे सिलिंडर भी फटे; एक चिंगारी ने ली आठ की जान

मीडिया कर्मियों के साथ कथित बदसलूकी की बात आई सामने

विज्ञापन

इधर, घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैंप के अंदर कोई जवान अपनी सर्विस राइफल को कॉक कर क्यों रखेगा। वहीं, मीडिया कर्मियों के साथ कथित बदसलूकी और खबर संकलन से रोकने की कोशिश ने भी संदेह को और गहरा कर दिया है।

हालांकि, पुलिस और एसएसबी के अधिकारी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं। मृतक के भाई ने भी कहा कि प्रथम दृष्टया यह मिसफायर का मामला बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है और जवान की मौत से लोग स्तब्ध हैं।

 

मृतक जवान के परिजन पुलिस थाना में।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें