फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक कर फायरिंग जारी

Wed, 29 Apr 2026 11:55 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हो गई। गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र की सीमा पर रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई मुठभेड़

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने पीटीआई को बताया कि यह मुठभेड़ गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्रों की सीमा पर जंगल में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई। यह अभियान जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा था।

बोरोई इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग जारी
उन्होंने कहा कि गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बोरोई के पास रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मुठभेड़ में नक्सलियों का कौन सा गुट शामिल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: झारखंड से आई बारात पर हमला, सात लोग घायल; हंगामे के बीच दुल्हन दूल्हे को मनाती रही, फिर पूरी हुई शादी

मिसिर बेसरा पर एक करोड़ का इनाम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस साल की शुरुआत में कई शीर्ष नक्सली नेताओं के मुठभेड़ों में मारे जाने के बाद अब क्षेत्र में केवल सीपीआई (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा ही अपने दस्ते के साथ सक्रिय है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। एसपी अमित रेणु ने कहा कि क्षेत्र से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया होने तक सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें