फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: BIT मेसरा में रोबोसागा-2026 का भव्य आयोजन, नवाचार और अनुप्रयुक्त रोबोटिक्स पर रहा फोकस

Thu, 29 Jan 2026 08:19 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: बीआईटी मेसरा में 23 से 25 जनवरी तक रोबोसागा–2026 का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्तर के इस रोबोटिक्स महोत्सव में हैकाथॉन, विशेषज्ञ सत्र, कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें छात्रों और विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन
सेमिनार में उपस्थित छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा में रोबोसागा–2026 का सफल आयोजन किया गया। रोबोल्यूशन क्लब के तत्वावधान में आयोजित यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय रोबोटिक्स महोत्सव 23 से 25 जनवरी तक चला, जिसमें छात्रों, संकाय सदस्यों और उद्योग विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, अनुसंधान और अनुप्रयुक्त रोबोटिक्स के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा।

विज्ञापन

 
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
महोत्सव का उद्घाटन सेमिनार हॉल–2 में दीप प्रज्वलन और संस्थान प्रार्थना के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. प्रविण श्रीवास्तव, सह–छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. दिलीप कुमार उपाध्याय, डॉ. गौतम शांडिल्य तथा रोबोल्यूशन क्लब के संकाय सलाहकार डॉ. विनय कुमार की उपस्थिति रही।
 
विद्यार्थियों की जिज्ञासा को बताया सफलता की कुंजी
उद्घाटन अवसर पर डॉ. प्रविण श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की जिज्ञासा और निरंतर प्रयास उन्हें वास्तविक सीख और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यही गुण भविष्य की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने में सहायक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन

 
हैकाथॉन और प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के दूसरे दिन रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सिमुलेशन पर आधारित 24 घंटे का हैकाथॉन आयोजित किया गया। इसका मूल्यांकन बीआईटी मेसरा की कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कृति कुमारी सहित आईआईआईटी रांची के वरिष्ठ संकाय सदस्यों द्वारा किया गया। इसी दिन बर्स्ट एन ब्रॉल और रोबो रनवे जैसी रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियां भी आयोजित हुईं। प्रतिभागियों द्वारा विकसित स्वनिर्मित रोबोटों और कार्यशील प्रोटोटाइप की प्रदर्शनी ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

पढ़ें- Jharkhand: अचानक लापता हुईं दो नाबालिग छात्राएं, स्कूल जाने के बाद नहीं लौटीं घर; परिजनों के हाथ-पांव फूले
 
उद्योग विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव और दृष्टिकोण
विशेषज्ञ सत्र में प्रभास राज पाणिग्रही और जी. ओम प्रसाद दोरा ने रोबोटिक्स उद्योग के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने प्रयोग, नवाचार और व्यावहारिक सीख को तकनीकी शिक्षा का मूल आधार बताया।
विज्ञापन

 
कार्यशाला और पुरस्कार वितरण के साथ समापन
कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रयोग इंडिया द्वारा व्यावहारिक रोबोटिक्स पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई। इसके बाद हैक अवे हैकाथॉन के पुरस्कार वितरण समारोह में टीम बोन्स को प्रथम, टीम सेंसर स्क्वाड को द्वितीय और टीम फ्यूरियस फोर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ रोबोसागा–2026 का सफल समापन हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें