फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: बीकॉम छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 26 Feb 2026 10:53 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची स्थित ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी की बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा संजना ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव उसके कमरे में पाया गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची स्थित ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी से एक दुखद घटना सामने आई है। विश्वविद्यालय की बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा संजना ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों में शोक का माहौल फैल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा संजना अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। साथ रहने वाले अन्य छात्रों को देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर संदेह हुआ। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। प्रशासन की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया, जहां छात्रा को फंदे से लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही अंगारा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृत छात्रा के परिजनों से भी संपर्क किया। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि छात्रा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। छात्रा मूल रूप से सरायकेला जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें