फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या, रिश्ते में भाई है आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 11:31 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सिल्ली प्रखंड के मारदू गांव में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय भागवत महतो उर्फ भगवान दास महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रिश्ते में किशोरी का भाई बताया जा रहा है। आरोप है कि वह किशोरी को गांव के पास झाड़ियों में ले गया था, जहां वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची के सिल्ली प्रखंड के मारदू गांव में 17 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही 23 वर्षीय युवक भागवत महतो उर्फ भगवान दास महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रिश्ते में किशोरी का भाई बताया जा रहा है। मुरी ओपी पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झाड़ियों में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर गांव के पास स्थित झाड़ियों की ओर ले गया था। आरोप है कि वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उससे मामले से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया।

पिता की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बड़ी बेटी दोपहर में यह कहकर घर से निकली थी कि वह पांच मिनट में लौट आएगी। हालांकि, काफी समय बीतने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। शाम तक बेटी के वापस नहीं आने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता मुरी ओपी पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें