फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi News: रामनवमी शोभायात्रा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने की हाई लेवल समीक्षा

Thu, 26 Mar 2026 10:39 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, जिसमें ड्रोन निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और संवेदनशील इलाकों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करती डीजीपी तदाशा मिश्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सभी अखाड़ों ने भव्य शोभायात्रा निकालने की रणनीति तैयार कर ली है। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस भी इस आयोजन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय में डीजीपी ने की बैठक
इसी क्रम में डीजीपी तदाशा मिश्रा ने रांची एसएसपी कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में एसएसपी राकेश रंजन समेत सभी वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी ने शोभायात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।

ड्रोन कैमरों से निगरानी करने का निर्देश
डीजीपी ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों का पहले से भौतिक सत्यापन करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने का आदेश
इसके अलावा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। डीजीपी ने सभी अधिकारियों को हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार रहने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें: पूर्वी सिंहभूम में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 200 किलो का बम, सेना ने किया निष्क्रिय

शोभायात्रा समिति के सदस्यों से डीजीपी ने की बात

बैठक के दौरान डीजीपी ने रामनवमी शोभायात्रा समिति के सदस्यों से भी बातचीत की। बैठक में सीआईडी आईजी मनोज कौशिक, सभी थाना प्रभारी, डीएसपी, यातायात पुलिस अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें