फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची नगर पालिका चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम

Thu, 26 Feb 2026 10:13 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची नगर पालिका चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मतगणना स्थल पर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, मीडिया कक्ष और कंट्रोल रूम जैसी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका आम निर्वाचन के अंतर्गत मतगणना की प्रक्रिया शुक्रवार को राजधानी रांची के सुकुरहुट्टू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गुरुवार देर शाम उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने मतगणना स्थल का गहन निरीक्षण किया और सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया समयबद्ध, गंभीरता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो।

विज्ञापन


प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित
जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक तैयारियां की गई हैं। मतगणना हॉल की तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए निर्वाचि पदाधिकारी द्वारा जारी पहचान पत्र अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्याशियों के एजेंटों को अलग से फोटो युक्त पहचान पत्र साथ रखना भी जरूरी है। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना पर जोर
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। सभी एजेंटों, प्रत्याशियों और अन्य संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि मतगणना और उसके परिणाम के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि असामाजिक तत्व कोई घटना अंजाम न दे सकें। मतगणना स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन 24×7 नजर बनाए हुए है और सभी तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। सभी व्यवस्थाओं के बीच रांची नगर पालिका चुनाव की मतगणना प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न होने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें