फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची नगर निकाय चुनाव: कई वार्डों के नतीजे घोषित, वार्ड 25 में 210 फर्जी वोट का आरोप, मतगणना पर रोक

Fri, 27 Feb 2026 06:11 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची शहरी निकाय चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है और कई वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अलग-अलग वार्डों से विजयी प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं, जिससे समर्थकों में उत्साह है।
विज्ञापन
रांची नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची शहरी निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। सुबह से ही कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है और अलग-अलग वार्डों के नतीजे सामने आने लगे हैं। जैसे-जैसे परिणाम घोषित हो रहे हैं, वैसे-वैसे विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इन वार्डों में घोषित हुए विजेता

अब तक जारी नतीजों के मुताबिक वार्ड संख्या 1 से नकुल तिर्की विजयी हुए हैं। वार्ड 2 से सविता कच्छप ने जीत दर्ज की है।
  • वार्ड 7 से मीनू देवी और वार्ड 19 से गीता कुमारी को मतदाताओं का समर्थन मिला है।
  • वार्ड 20 से सुनील यादव और वार्ड 25 से सुषमा राज ने अपने-अपने वार्ड में जीत हासिल की है।
  • वार्ड 39 से शीला देवी विजयी घोषित की गई हैं।
  • वार्ड 26 से प्रदीप कुमार, वार्ड 31 से नीरज कुमार, वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह और वार्ड 38 से अवधेश ठाकुर ने जीत दर्ज की है।
  • वहीं वार्ड 48 से अमित मिंज और वार्ड 49 से जमीला खातून भी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।

शेष वार्डों की गिनती जारी

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि बाकी वार्डों की मतगणना अभी जारी है और जल्द ही अन्य नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। चुनाव परिणामों को लेकर पूरे शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और लोगों की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


वार्ड 25 में फर्जी वोटिंग का आरोप, मतगणना पर रोक

इधर नगर निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 25 में फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि 210 फर्जी वोट डाले गए हैं। इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। शिकायत के बाद आयोग ने वार्ड 25 की मतगणना पर रोक लगा दी है। इस वार्ड में कुल 14 प्रत्याशी विरोध जता रहे हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है और सभी की नजरें आयोग के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें