फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची नगर निगम के चुनाव में हारे राज्यसभा सांसद के बेटे, JMM के लिए झटका

Sat, 28 Feb 2026 09:30 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों के परिणाम सामने आने लगे हैं। वार्ड नंबर 18 से राज्यसभा सांसद एवं झामुमो नेत्री महुआ माजी के पुत्र सोमित माजी चुनाव हार गए हैं। जो कि जेएमएम के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
विज्ञापन
बेटे के साथ राज्यसभा सांसद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना के साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों के परिणाम सामने आने लगे हैं। मतगणना केंद्रों पर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी रही। जैसे-जैसे परिणाम घोषित होते गए, विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई स्थानों पर समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाइयां दीं। वहीं वार्ड नंबर 18 से राज्यसभा सांसद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेत्री महुआ माजी के पुत्र सोमित माजी चुनाव हार गए हैं।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक इन्हें मिली जीत
अब तक घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड 01 से नकुल तिर्की, वार्ड 02 से सविता कच्छप, वार्ड 04 से अमित मुंडा, वार्ड 07 से मीनू देवी और वार्ड 08 से किरण खलखो विजयी हुए हैं। वार्ड 09 से प्रीति रंजन और वार्ड 10 से संगीता देवी ने जीत दर्ज की। इसके अलावा, वार्ड 13 से पवन तिर्की, वार्ड 14 से अंजू देवी, वार्ड 19 से गीता कुमारी और वार्ड 20 से सुनील यादव विजयी रहे। वार्ड 21 से मोह. एहतेशाम और वार्ड 22 से मोह. असलम निर्वाचित हुए। वार्ड 25 का परिणाम फिलहाल लंबित है, जहां सुषमा राज आगे चल रही हैं।

इसके बाद वार्ड 26 से प्रदीप कुमार, वार्ड 27 से बबली सोनी, वार्ड 29 से सुनील यादव, वार्ड 31 से नीरज कुमार और वार्ड 33 से कुमुद कुमारी झा विजयी घोषित किए गए। वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह, वार्ड 38 से अवधेश ठाकुर, वार्ड 39 से शीला देवी, वार्ड 18 से आशा गुप्ता और वार्ड 40 से सुचिता रानी राय ने जीत हासिल की। वहीं वार्ड 41 से नीलम चौधरी, वार्ड 42 से ममता देवी, वार्ड 44 से परमजीत सिंह, वार्ड 48 से अमित मिंज और वार्ड 49 से जमीला खातून भी निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड हाउसिंग बोर्ड का नोटिस, आवासीय प्लॉट के दुरुपयोग का आरोप
विज्ञापन


शेष वार्डों की मतगणना जारी
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार शेष वार्डों की मतगणना जारी है और सभी परिणामों की आधिकारिक घोषणा चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। चुनाव परिणामों को लेकर पूरे शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और नए पार्षदों से क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कुछ वार्डों के परिणाम अब तक जारी नहीं किए गए हैं। वहीं मेयर प्रत्याशियों की मतगणना भी जारी है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो बढ़त बनाए हुए थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें