फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: गैस माफिया पर शिकंजा, प्रशासन की रेड में अवैध रिफिलिंग का खुलासा, कई सिलिंडर बरामद

Wed, 25 Mar 2026 06:13 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एदलहातु इलाके में छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर किए गए इस ऑपरेशन में एक किराए के मकान से घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
बरामद घरेलू गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में एलपीजी गैस को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है। प्रशासन की टीम लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है और गैस सिलिंडरों के गलत भंडारण व कालाबाजारी पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन को बीती रात गुप्त सूचना मिली कि रांची के एदलहातु क्षेत्र के एक मकान में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण और कालाबाजारी की जा रही है। सूचना मिलते ही रात 8:55 बजे प्रशासनिक टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापे के दौरान मकान से बड़ी मात्रा में गैस सिलिंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन


किराए के मकान में चल रहा था अवैध धंधा

जांच में सामने आया कि यह मकान किराए पर लिया गया था। एक व्यक्ति यहां घरेलू गैस सिलिंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर छोटे सिलिंडरों में भर रहा था और कालाबाजारी कर रहा था। प्रशासन की टीम ने छापेमारी के दौरान कई तरह के गैस सिलिंडर और उपकरण बरामद किए, जिनमें शामिल हैं:
  • इंडेन गैस के 14.2 किग्रा के 3 भरे हुए सिलिंडर
  • 14.2 किग्रा के 2 खाली घरेलू सिलिंडर
  • HP का 14.2 किग्रा का 1 भरा हुआ सिलिंडर
  • 5 किग्रा का छोटा इंडेन सिलिंडर (खाली)
  • Go Gas का 19.2 किग्रा का 2 खाली व्यावसायिक सिलिंडर
  • बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरने की मशीन, रेगुलेटर और पाइप
इसके अलावा गैस का वजन करने के लिए इस्तेमाल होने वाली डिजिटल माप-तौल मशीन भी जब्त की गई।

ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने अपने सांसद पर की कार्रवाई, गिरधारी यादव को जदयू ने नोटिस भेजा; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


मौके पर ही जब्ती सूची तैयार

जिला प्रशासन की टीम ने सभी बरामद सामान की मौके पर ही विस्तृत जब्ती सूची तैयार की। इसके बाद सभी गैस सिलिंडर और उपकरण संबंधित गैस एजेंसियों को जिम्मेदारी के साथ सौंप दिए गए। यह कार्रवाई रांची जिले में गैस की किल्लत और कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच की गई है। जिला प्रशासन इस पर लगातार नजर बनाए हुए है और सख्ती बरत रहा है।
विज्ञापन


डीसी के निर्देश पर FIR दर्ज

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर अवैध भंडारण, रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में संबंधित थाने में प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की गई है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं गैस सिलिंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या रिफिलिंग की जानकारी मिले, तो तुरंत जिला प्रशासन, संबंधित थाना या ईमेल के जरिए इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें