फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 24 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 21 Nov 2026 03:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची के मांडर थाना क्षेत्र के मिशन नवाटांड़ में 24 वर्षीय अर्चना कुजूर का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मिशन नवाटांड़ निवासी अनिल कुजूर की पुत्री अर्चना कुजूर के रूप में हुई है। घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे और युवती घर में अकेली थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

घर लौटा छोटा भाई तो अंदर से बंद मिला दरवाजा

जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अर्चना का छोटा भाई एडविन कुजूर घर लौटा। उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन

इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर वह घर के अंदर पहुंचा। कमरे में उसने अपनी बहन को रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवती के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

झारखंड में युवाओं की आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता

झारखंड के अलग-अलग जिलों में युवाओं की आत्महत्या की घटनाएं सामने आने से चिंता बढ़ रही है। आमतौर पर पढ़ाई का दबाव, मानसिक तनाव और पारिवारिक परिस्थितियों को युवाओं में तनाव के संभावित कारणों के रूप में देखा जाता है। हालांकि, अर्चना की मौत के मामले में अभी तक किसी वजह की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें