फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi: झारखंड में मुआवजे का विवाद बना रणक्षेत्र! फ्लाईओवर साइट पर पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, जमकर पथराव

Thu, 09 Jul 2026 12:40 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के पलामू जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लिए जमीन मुआवजे को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव में कई लोग घायल हुए, जिनमें एक जैप जवान गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलामू जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर चियांकी स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास जमीन मुआवजे का विवाद बुधवार को हिंसक हो गया। प्रशासनिक टीम और स्थानीय ग्रामीणों के बीच शुरू हुई तीखी नोकझोंक देखते ही देखते पथराव में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में कई ग्रामीणों के साथ ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और निर्माण कार्य प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


पथराव में जैप जवान गंभीर रूप से घायल
हिंसक झड़प में झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि एक सहायक महिला पुलिसकर्मी के पैर में चोट लगी है। सभी घायलों को तत्काल मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की टीम घायलों की निगरानी कर रही है।

भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पहले ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई।
विज्ञापन


मुआवजे को लेकर अड़े ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, पूरे विवाद की जड़ फ्लाईओवर परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रभावित परिवारों को उचित और पूरा मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया।

प्रशासन बोला- प्रक्रिया जल्द होगी पूरी
प्रशासन का कहना है कि मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया कुछ तकनीकी और दस्तावेजी कारणों से लंबित है। अधिकारियों के अनुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: जेपीएससी मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियों में बदलाव, अब 21 से 23 जुलाई तक होगी परीक्षा
विज्ञापन


इलाके में तनाव, पुलिस की कड़ी निगरानी
फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें