फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi: पांच अप्रैल को रांची आएंगे तेजस्वी, RJD ने शुरू की तैयारी

Sun, 15 Mar 2026 08:36 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi: राजद की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में 5 अप्रैल को तेजस्वी यादव के रांची दौरे को लेकर तैयारियां तेज करने का फैसला लिया गया। पार्टी नेताओं ने संगठन विस्तार, जातीय जनगणना और ‘लालू-तेजस्वी रथ’ अभियान चलाने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए।
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित प्रदेश राजद के अध्यक्ष,राजद विधायक दल के नेता और मंत्री
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य के पदाधिकारी, 24 जिलों के जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


5 अप्रैल को रांची दौरे पर आएंगे तेजस्वी
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, मंत्री संजय प्रसाद यादव और विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने जानकारी दी कि बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Tejashwi Yadav का 5 अप्रैल को रांची दौरा तय हुआ है। उनके आगमन पर पार्टी की ओर से भव्य स्वागत की तैयारी की जाएगी। बताया गया कि दौरे के दौरान तेजस्वी यादव पार्टी के प्रदेश, जिला, महानगर और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन की जमीनी स्थिति पर चर्चा करेंगे।

शहर में लगाए जाएंगे होर्डिंग और तोरणद्वार
प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पांच अहम फैसले लिए गए। इसके तहत 5 अप्रैल को तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए पूरे शहर में होर्डिंग, झंडा-बैनर और सैकड़ों तोरणद्वार लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पार्टी के बीएलए-1 और बीएलए-2 सूची को लेकर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जातीय जनगणना और ‘लालू-तेजस्वी रथ’ अभियान
बैठक में जातीय जनगणना को जल्द लागू करने की मांग तेज करने, राज्य के 24 जिलों में पंचायत स्तर तक ‘लालू-तेजस्वी रथ’ चलाने और संगठन को मजबूत करने के लिए हर महीने जिलावार सम्मेलन आयोजित करने का भी फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें: पूर्वजों की परंपरा के साथ फांसी टुंगरी में सरना झंडा गड़ी, सरहुल को लेकर रांची में उत्साह
विज्ञापन


17 मार्च को होगी कोर कमिटी की बैठक
राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव के रांची दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 17 मार्च को विधायक सुरेश पासवान के सरकारी आवास पर पार्टी की कोर कमिटी की बैठक आयोजित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें