फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के गुर्गों के बीच एनकाउंटर! पैर में गोली लगते ही दबोचा गया बदमाश

Thu, 30 Jul 2026 11:59 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से हथियार बरामद हुए हैं, जबकि दो अन्य बदमाश जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी और सर्च अभियान चला रही है।

विज्ञापन


बड़ी वारदात की तैयारी की मिली थी सूचना
यह मुठभेड़ बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग पर 13 माइल के पास चक्रवार जंगल में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक गिरफ्तार
पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सैयद मोहम्मद निशान नामक अपराधी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का संबंध कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गिरोह से है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, प्रशासन से क्या मांग कर दी?
विज्ञापन


फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन
घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग एसपी अमन कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह किस बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी कर रहा था। साथ ही फरार दोनों आरोपियों और प्रिंस खान गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए जंगल और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें