फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन में आर-पार, गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

Mon, 31 Aug 2026 10:21 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: डुमरी विधायक जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज के मामले में एसोसिएशन ने विधायक से 24 घंटे में माफी मांगने की अपील की थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। अब एसोसिएशन ने गिरफ्तारी नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विधायक जयराम महतो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डुमरी विधानसभा क्षेत्र से जेएलकेएम विधायक जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले में पुलिस एसोसिएशन ने विधायक से 24 घंटे के भीतर माफी मांगने की अपील की थी। हालांकि, विधायक ने एसोसिएशन की मांग को स्वीकार नहीं किया और सोशल मीडिया के माध्यम से माफी नहीं मांगने की बात कही।
विज्ञापन


माफी से इनकार के बाद पुलिस एसोसिएशन का ऐलान
इसके बाद पुलिस एसोसिएशन ने विधायक के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि यदि मामले में विधायक की गिरफ्तारी नहीं होती है तो राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में विभिन्न जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखा है।

एक सितंबर के बाद कार्रवाई की चर्चा तेज
विवाद के बीच विधायक जयराम महतो की संभावित गिरफ्तारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एक सितंबर के बाद मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, विधायक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


मामला एमपी-एमएलए कोर्ट तक पहुंचा
बताया जा रहा है कि मामला अब एमपी-एमएलए कोर्ट तक पहुंच चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में पुलिस और विधायक के बीच विवाद और बढ़ने की संभावना है। पुलिस एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि थाना प्रभारी के साथ कथित दुर्व्यवहार को वह गंभीर मामला मानता है और कार्रवाई नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बिहार-झारखंड में बंटवारा: गृह मंत्री के सामने सोन नदी जल बंटवारे पर दोनों राज्यों में एमओयू; किसे-क्या मिला?
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे प्रकरण में विधायक जयराम महतो का रुख भी स्पष्ट है। उन्होंने माफी मांगने से इनकार किया है। अब सभी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई और अदालत में होने वाली सुनवाई पर टिकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें