फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 10 लाख का इनामी पीएलएफआई सुप्रीमो अमृत होरो गिरफ्तार, कई बड़े खुलासों की उम्मीद

Fri, 29 May 2026 08:11 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: रांची पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो अमृत होरो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह जमाकेल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आने वाला है, जिसके बाद विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। फिलहाल उससे संगठन के नेटवर्क, हथियारों और फंडिंग को लेकर गुप्त स्थान पर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
पीएलएफआई का सुप्रीमो अमृत होरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो अमृत होरो को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बने अमृत होरो पर सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी को पीएलएफआई के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रांची पुलिस ने गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि उससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


शादी समारोह में पहुंचने की सूचना पर हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, रांची के एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो रांची जिले के जमाकेल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचने वाला है। अमृत होरो इसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की गई और देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

संगठन के नेटवर्क और फंडिंग को लेकर पूछताछ
बताया जा रहा है कि अमृत होरो खूंटी और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में लंबे समय से सक्रिय था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे संगठन के नेटवर्क, सहयोगियों, हथियारों के ठिकानों और आर्थिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां उसके जरिए पीएलएफआई के सक्रिय सदस्यों और संगठन के फंडिंग नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हैं।
विज्ञापन


पहले भी मुठभेड़ के बाद हुआ था फरार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अमृत होरो पिछले कई वर्षों से उग्रवादी गतिविधियों में शामिल था और संगठन का प्रमुख कमांडर माना जाता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले भी सुरक्षा बलों के साथ उसकी मुठभेड़ हुई थी, लेकिन वह जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा था।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा की चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दो सीटों को लेकर सियासत तेज, चार वोट की जुगाड़ में भाजपा
विज्ञापन


गिरफ्तारी से पीएलएफआई नेटवर्क पर असर की उम्मीद
पुलिस का मानना है कि अमृत होरो की गिरफ्तारी से पीएलएफआई के नेटवर्क और उसकी गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं और कई अहम खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें