फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R-Day: CM हेमंत सोरेन ने लंदन स्थित ऐतिहासिक आवास में बाबा साहेब को किया नमन, बताया भावुक और प्रेरणादायी क्षण

Mon, 26 Jan 2026 09:29 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लंदन

सार

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लंदन में बाबा साहेब अंबेडकर के आवास पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि दी और इसे भावुक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समानता, सम्मान और लोकतंत्र की राह दिखाते हैं।
विज्ञापन
लंदन में बाबा साहब को नमन करते सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लंदन स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास पहुंचे और संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को अपने जीवन का अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।

विज्ञापन

 
संविधान और लोकतंत्र की मजबूत नींव का स्मरण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व ने विविधताओं से भरे भारत को एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव रखी। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला बने हुए हैं।
 
सम्मान और स्वाभिमान के अधिकार की बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को केवल समानता और अधिकारों का संविधान ही नहीं दिया, बल्कि हर नागरिक को सम्मान, गरिमा और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार भी सुनिश्चित किया। उनके आदर्श और विचार आज भी देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- Jharkhand: CM हेमंत सोरेन की वापसी के साथ मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज, किन विभागों में हो सकता है बदलाव?
विज्ञापन

 


गेस्ट बुक में दर्ज किए भाव
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर के आवास पर रखी गेस्ट बुक में अपने भाव और विचार अंकित किए। उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें