फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हत्या, फायरिंग और लूटपाट के आरोपियों पर पुलिस की नजर, जमशेदपुर में 91 अपराधियों पर कार्रवाई की तैयारी

Tue, 17 Nov 2026 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने 91 सक्रिय अपराधियों को चिह्नित किया है। इनमें 54 के खिलाफ सीसीए और 37 को तड़ीपार करने का प्रस्ताव तैयार कर वैधानिक कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई है।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमशेदपुर शहर में निरंतर बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने विभिन्न गंभीर आपराधिक वारदात में संलिप्त अपराधियों को चिह्नित करते हुए 54 अपराधियों के खिलाफ सीसीए (निरुद्धदेश) लागू करने और 37 अपराधियों के विरुद्ध तड़ीपार की कार्रवाई करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इन सभी मामलों में पुलिस की ओर से आगे की वैधानिक कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई है।

विज्ञापन


प्रमुख आपराधिक वारदात में शामिल आरोपी चिह्नित
जिला पुलिस द्वारा चिह्नित कुल 91 अपराधियों की सूची में शहर के कई सनसनीखेज मामलों के आरोपी शामिल हैं। इनमें निखार सबलोक हत्याकांड, गोलमुरी क्षेत्र में हुए कन्हैया यादव हत्याकांड, बिंदल मॉल में अंजाम दी गई फायरिंग और मानगो थाना अंतर्गत एसआईआर कराने के नाम पर की गई लूटपाट समेत अनेक गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने थानावार स्तर पर गहन समीक्षा के बाद इन अपराधियों को चिह्नित किया है ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

कई सक्रिय आपराधिक गिरोह निशाने पर
अपराध नियंत्रण की इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने शहर में सक्रिय अनेक प्रमुख आपराधिक गिरोहों के सदस्यों को विशेष रूप से निशाने पर लिया है। पुलिस द्वारा तैयार प्रस्ताव में अखिलेश सिंह गिरोह, गणेश सिंह गिरोह, बिल्ला पाठक गिरोह तथा कन्हैया सिंह गिरोह के सदस्य सम्मिलित हैं। इसके साथ ही छिनतई की कई आपराधिक वारदात में शामिल हरपाल एवं मनप्रीत गिरोह, रजीत-संजीत गिरोह और मासूक मनीष गिरोह के बदमाशों पर भी सीसीए और तड़ीपार की सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें