फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: मां दुवरसीनी द्वार मंदिर में 108 दीपों से महाआरती, महानवमी पर होगा महाभंडारा; भक्तिमय हुआ परिसर

Mon, 19 Oct 2026 03:13 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची के मां दुवरसीनी द्वार मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर 108 दीपों से महाआरती की गई। महानवमी पर विशेष हवन, कन्या पूजन और दोपहर एक बजे से महाभंडारे का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं में उत्साह है।

 

विज्ञापन
दुर्गा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आस्था की ज्योति, भक्ति के उल्लास और मां के जयकारों से ऐतिहासिक एवं पौराणिक मां दुवरसीनी द्वार मंदिर का परिसर रविवार को भक्तिमय हो उठा। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। महाष्टमी पर 108 दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य महाआरती की गई। शंखनाद और घंटियों की गूंज के बीच संपन्न महाआरती में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा लिया। आरती के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया।

मंदिर परिसर में नवरात्र के नौ दिनों तक मुख्य पुरोहित जगन्नाथ मिश्रा उर्फ रंथू मिश्रा के सानिध्य में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ विधि-विधान और पूरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं।

महानवमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष हवन और विधि-विधान से कन्या पूजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे से भव्य महाभंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा। नवरात्र के अंतिम दिन मंगलवार को होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है।

विज्ञापन


पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, आंदोलन में फंसे थे 3,000 कर्मचारी

श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के आयोजन में प्रीति गोप, पम्मी देवी, नैंसी चौरसिया, ज्योति चौरसिया, कृष्णा चौरसिया, विवेक चौरसिया, अंबर केसरी, अजय केसरी, परमानन्द गुप्ता, संजय महतो, सन्तोष महतो, सुनील महतो, विजय गोप, विक्की महतो, अभिषेक मिश्रा उर्फ छोटू और आर्यन मिश्रा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

धार्मिक महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मंदिर प्रबंध समिति, पाठकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुवरसीनी द्वार मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें