फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: भूषण बाड़ा मामले में झामुमो ने की निष्पक्ष जांच की मांग, कहा- दोषी को सजा मिले और निर्दोष न फंसे

Tue, 17 Nov 2026 06:03 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के मामले में झामुमो ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। विधायकों विकास मुंडा और सुदीप गुड़िया ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिले और दोषी को सजा हो।

 

विज्ञापन
झामुमो के विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा पर आदिवासी नाबालिग के कथित यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो विधायक विकास मुंडा और सुदीप गुड़िया ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है। मामले की सच्चाई सामने आने तक सभी को इंतजार करना चाहिए।

विधायक विकास मुंडा ने कहा कि आदिवासी नाबालिग के साथ कथित यौन शोषण का मामला बेहद गंभीर है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष भी दर्ज कराया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। झामुमो चाहता है कि जांच जल्द से जल्द निष्पक्ष तरीके से पूरी हो। किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए।

विज्ञापन


पढे़ं: प्रदेश में जल्द शुरू होंगी पांच नई चीनी मिलें, सीएम सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ को दिखाई हरी झंडी

विकास मुंडा ने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा गलत नैरेटिव के आधार पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामले में जांच पूरी होने से पहले राजनीतिक बयानबाजी करना उचित नहीं है।

वहीं, विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि इसके पीछे किसी तरह का षड्यंत्र है, तो उसकी सच्चाई भी सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। झामुमो निष्पक्ष जांच के पक्ष में है और चाहता है कि पूरे मामले का सच सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें