फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: मतदाता पंजीकरण से एआई-रोबोटिक्स तक, रांची में दो बड़े आयोजनों से चुनाव और युवाओं के भविष्य पर मंथन

Tue, 01 Sep 2026 10:02 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में दो और तीन सितंबर को मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और शोधार्थी शामिल होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा और भारतीय विदेश सेवा अधिकारी अंजू रंजन ने मुलाकात की।
विज्ञापन
रांची में आयोजित प्रेस वार्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में दो दिवसीय मतदाता पंजीकरण पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहाहै। इसमें करीब 57 शोध-पत्रों पर चर्चा की जाएगी। इस आयोजन के बारे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि  यह सम्मेलन मतदाताओं के पंजीकरण विषय पर आधारित है।  इसका उद्घाटन दो सितंबर को सुबह 10 बजे होगा। 
विज्ञापन


सम्मेलन का आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के सहयोग से हो रहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रांची, NUSRL रांची और सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची इसमें भागीदार हैं। इसमें सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सारंग मेधेकर, NUSRL के कुलपति प्रो. अशोक आर. पाटिल और IIM रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव जैसे शिक्षाविद् शामिल होंगे। इसमें भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद सहित निर्वाचन और अकादमिक क्षेत्र के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन सत्र में ही मतदाता पंजीकरण और मत पंजीकरण विषय पर पुस्तक और सम्मेलन की स्मारिका का लोकार्पण होगा। इस आयोजन के लिए देश-विदेश के संस्थानों, शोधार्थियों और शिक्षाविदों से शोध-पत्रों के सारांश आमंत्रित किए गए थे। कुल 230 सारांश प्राप्त हुए, जिनमें से 80 चयनित हुए। पूरी प्रक्रिया के बाद 57 शोध-पत्रों को अंतिम रूप से चुना गया है, जिन्हें तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


सम्मेलन का उद्देश्य
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि शुद्ध, समावेशी और विश्वसनीय मतदाता सूची लोकतांत्रिक निर्वाचन व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। सम्मेलन में मतदाता पंजीकरण और सूची निर्माण से जुड़े प्रशासनिक, कानूनी, सामाजिक, तकनीकी और अकादमिक पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा। इसमें व्यावहारिक चुनौतियों और बेहतर कार्यप्रणालियों पर भी चर्चा की जाएगी। दो दिनों के तकनीकी सत्रों में निर्वाचक नामावली प्रबंधन, अंकीकरण, मतदाताओं की समावेशिता और लोकतांत्रिक भागीदारी जैसे उभरते विषयों पर चर्चा होगी।

अपेक्षित लाभ
के. रवि कुमार ने कहा कि सम्मेलन निर्वाचन प्रबंधन के व्यावहारिक अनुभवों और अकादमिक शोध को एक मंच पर लाएगा। देश-विदेश के अनुभवों, शोध-पत्रों और विशेषज्ञों के विचारों से मतदाता पंजीकरण की चुनौतियों को समझने में मदद मिलेगी। इससे बेहतर कार्यप्रणालियों की पहचान करने में सहायता मिलेगी। सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्ष और सुझाव भविष्य में निर्वाचन प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी, समावेशी और विश्वसनीय बनाएंगे।

ये भी पढ़ें-  झारखंड: जल जीवन मिशन की रुकी योजनाओं को रफ्तार देने की तैयारी, केंद्र से 6500 करोड़ की राशि जारी करने की मांग
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी निदेशक मिले
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में दो महत्वपूर्ण मुलाकातें हुई। आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो० लक्ष्मीधर बेहरा ने मुख्यमंत्री से भेंट की। भारतीय विदेश सेवा अधिकारी अंजू रंजन ने भी उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रो० लक्ष्मीधर बेहरा ने मुख्यमंत्री को इस्कॉन रांची द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम 04 सितंबर 2026 को  जन्माष्टमी के अवसर पर  आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्य में युवाओं के कौशल विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। एआई, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक की उपयोगिता पर भी बात हुई। इन तकनीकों के माध्यम से आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने महामहोत्सव के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इस्कॉन रांची के पद्मनाभ दास और सुधीर कृष्ण चैतन्य दास भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें