फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जिस लापता जवान को समझकर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, वह निकला सुदामा भूइयां; डीएनए रिपोर्ट से खुलासा

Sun, 29 Nov 2026 09:17 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पलामू के लेस्लीगंज में मिले अज्ञात शव की डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि वह लापता जवान विजय उरांव का नहीं, बल्कि सुदामा भूइयां का था। गलत पहचान के बाद जवान की तलाश फिर तेज करने की मांग उठी है।

 

विज्ञापन
थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीलांबर-पीतांबरपुर के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की डीएनए रिपोर्ट आने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। जिस शव को झारखंड पुलिस के लापता जवान विजय उरांव का मानकर उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह वास्तव में सतबरवा थाना क्षेत्र के कमरू गांव निवासी सुदामा भूइयां का निकला। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की जांच रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है। इस नए खुलासे के बाद पुलिस जवान विजय उरांव के लापता होने की गुत्थी एक बार फिर उलझ गई है।

विज्ञापन


दो परिवारों के दावों के बाद डीएनए जांच
मुसाबनी में तैनात पुलिस जवान विजय उरांव 8 अगस्त. 2025 को देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के दौरान रेलवे स्टेशन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों ने 22 अगस्त को मिले शव की पहचान विजय के रूप में की थी, जिसके बाद पुलिस ने शव सौंपकर अंतिम संस्कार करा दिया था। बाद में कमरू गांव निवासी मंजू देवी ने थाने पहुंचकर दावा किया कि शव उनके पति सुदामा भूइयां का है, जो 19 अगस्त 2025 से लापता थे। इसके बाद पुलिस ने सितंबर 2025 में दोनों परिवारों के डीएनए नमूने और सुरक्षित विसरा जांच के लिए एफएसएल भेजे थे।

जवान की तलाश तेज करने की उठी मांग
डीएनए रिपोर्ट से अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि लापता जवान विजय उरांव का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शव की गलत पहचान के कारण उत्पन्न विवाद की वजह से जवान के परिजनों को मिलने वाली सरकारी सहायता और मुआवजा राशि भी अटक गई है। परिजनों ने अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर जवान की तलाश तेज करने की मांग की है। वहीं लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें